समर्पण दिवस मनाया
कन्नौद | भाजपामंडल कन्नौद द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में स्थानीय गीता भवन प्रांगण में मनाई गई। विधायक आशीष शर्मा, पूर्व विधायक ब्रजमोहन धूत, जिला महामंत्री शिव पटेल, मंडल अध्यक्ष पवन जैन ने संबोधित किया। मंडल महामंत्री संजय शर्मा, केदार गुर्जर, रामप्रसाद यादव, मांगीलाल खत्री, राजेश जोशी, राधेश्याम जाट, नगर पंचायत अध्यक्ष दीपक अग्रवाल आदि मौजूद थे।