पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • श्रीबाबा भंवरनाथ का मेला प्रदर्शनी 15 से

श्रीबाबा भंवरनाथ का मेला-प्रदर्शनी 15 से

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भौंरासा | महाशिवरात्रिपर्व पर श्रीबाबा भंवरनाथ का मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन 15 फरवरी से होगा। नगर परिषद भौंरासा द्वारा आयोजित इस मेले काे लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। मंदिर के पुजारी चंद्रशेखर शर्मा ने बताया इस दौरान मंदिर का आकर्षक शृंगार किया जाएगा। बाबा भंवरनाथ की सवारी निकाली जाएगी, प्रसादी का वितरण होगा। विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन होंगे। समापन 22 फरवरी को होगा। परिषद अध्यक्ष सीमा राजेंद्र यादव ने क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में शामिल हाेने का अनुरोध किया है।

उपजेलमें हुआ विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन

कन्नौद | उपजेलकन्नौद में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन हुआ। अध्यक्षता न्यायाधीश पंकज जायसवाल ने की। संचालन निशांत स्टेनोग्राफर ने किया। बंदियों को विधिक संबंधी जानकारी दी गई। उपजेल कर्मचारी शंकर सिंह ने आभार माना।