- Hindi News
- गांव बचखाल का नाम राष्ट्रपति सम्मान के लिए भेजा जाएगा
गांव बचखाल का नाम राष्ट्रपति सम्मान के लिए भेजा जाएगा
गांव बचखाल का नाम राष्ट्रपति सम्मान के लिए भेजा जाएगा
देवास | कन्नौद-खातेगांवक्षेत्र के भ्रमण के दौरान शनिवार को कलेक्टर आशुतोष अवस्थी गांव बचखाल पहुंचे। गांव में प्रत्येक 100 मीटर की दूरी पर टायलेट, हर घर के सामने डस्टबीन एवं कुर्सी लगी होने, हर चौराहे पर देशभक्तों की प्रतिमाएं स्थापित होने तथा शतप्रतिशत घरों में शौचालय बने हुए होने पर प्रसन्नता जताई। कलेक्टर ने ग्राम बचखाल को जिले का आदर्श गांव बताया। उन्होंने सीईओ जनपद को निर्देश दिए कि सांसद आदर्श ग्राम योजना अंतर्गत चयनित ग्राम अजनास के सरपंच, पंच एवं ग्रामीणों को बचखाल का भ्रमण कराया जाए। ग्राम बचखाल का नाम राष्ट्रपति सम्मान के लिए प्रेषित करने के लिए कहा। निर्माणाधीन पंचायत भवन परिसर में पौधे भी रोपे। सरपंच द्वारा खेल मैदान बनवाने तथा तालाब सौंदर्यीकरण की मांग की गई। कलेक्टर ने खेल मैदान बनवाने का आश्वासन दिया तथा तालाब के सौंदर्यीकरण जनभागीदारी से कराने के निर्देश दिए।