पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बच्चांे का हाल जानने सिंद्राणी पहुंचे स्वास्थ्यकर्मी

बच्चांे का हाल जानने सिंद्राणी पहुंचे स्वास्थ्यकर्मी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
परियोजनाअधिकारी फिरोजा शेख ने बताया कि समूह को हटा दिया गया है। पंचायत सचिव को निर्देश दिए हैं कि पंचायत के माध्यम से भोजन वितरित किया जाए, भुगतान महिला बाल विकास के माध्यम से किया जाएगा। वहीं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को निर्देश दिए हैं कि भोजन को जांच परखने के बाद भी बच्चांे में वितरित किया जाए। इसी तरह स्कूल मंे शाला प्रबंधन समिति द्वारा भोजन का वितरण किया जाएगा।

बच्चों की जानकारी जुटाते स्वास्थ्यकर्मी।

ग्राम सिंद्राणी में मिड-डे मील खाने से बीमार हुए बच्चांे का मामला

भास्करसंवाददाता | सतवास

मिड-डेमील खाने से बीमार हुए बच्चों का हाल जाने रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य सतवास के कर्मचारी ग्राम सिंद्राणी पहंुचे। ग्राम सरपंच और सचिव ने भी बच्चों का हाल जाना। स्वास्थ्य विभाग से सेक्टर सुपरवाइजर देवचंद्र खत्री, एएनएम चंदा चौहान ने बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। खत्री के मुताबिक अब बच्चे पूरी तरह से स्वस्थ हैं। पंचायत सचिव केदार सिंह चौहान ने परिजनांे से चर्चा की।

इनकाकहना है

^जांच कहां तक पहुंची इसकी मुझे जानकारी नहीं है। कलेक्टर साहब ही कुछ बता पाएंगे। -एएनअरोरा, एसडीएमकन्नौद

^जिलापंचायत सीईओ को एक प्रतिवेदन बीआरसी के माध्यम से भेज दिया है। -अनुरागभारद्वाज, बीआरसीकन्नौद