पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बागली में तीन हजार से अधिक प्रकरणों का निराकरण

बागली में तीन हजार से अधिक प्रकरणों का निराकरण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कन्नौद.यहांलोक अदालत का शुभारंभ न्यायाधीश दीपक गुप्ता ने किया। राजीनामा होने पर एक दंपती का सम्मान किया गया। जानकारी के मुताबिक नसरूल्लागंज निवासी ममताबाई का विवाह 2009 में कन्नौद के निर्मलकुमार शर्मा से हुआ था। दोनों दो वर्ष से अलग रह रहे थे। लोक अदालत में राजीनामे से सुलह हुई, दोनों खुश नजर आए, लोक अदालत के प्रति आस्था प्रकट की। अदालत में और भी कई प्रकरणों का निराकरण हुआ।

सोनकच्छ. लोक अदालत में बड़ी संख्या में पहुंचे पक्षकार।

भास्कर संवाददाता. सोनकच्छ/कन्नौद/ बागली

बागलीन्यायालयपरिसर में राष्ट्रीय लाेक अदालत का आयोजन हुआ। अपर सत्र न्यायाधीश एके भाटिया, व्यवहार न्यायाधीश आदेश कुमार जैन, जयंत शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलन कर अदालत का शुभारंभ किया। अदालत में कुल 8,023 प्रकरण रखे गए थे, जिसमें से 3, 841 प्रकरणों का निराकरण हुआ।

सोनकच्छ.सोनकच्छमें लोक अदालत का शुभारंभ अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एके सिंह ने दीप प्रज्ज्वलन से किया। अदालत में 1978 प्रकरण प्रस्तुत किए गए। कई प्रकरणों का निराकरण हुआ। न्यायाधीश अतुलकुमार यादव सहित तमाम अभिभाषक, पक्षकार आदि मौजूद थे। आभार अभिभाषक संघ के अध्यक्ष गोविंदसिंह बघेल ने माना।