भाजपा का सदस्यता अभियान आज से
भाजपा का सदस्यता अभियान आज से
देवास.जिलाभाजपा द्वारा सदस्यता अभियान की शुरुआत रविवार से की जाएगी। जिलाध्यक्ष बहादुर मुकाती एवं जिला सदस्यता अभियान प्रभारी महामंत्री शिव पटेल ने सभी मंडल अध्यक्षों एवं सदस्यता अभियान प्रभारियों की बैठक में रविवार को वाली। बताया कि सदस्यता अभियान हाईटैक प्रणाली द्वारा स्वयं के मोबाइल फोन से नंबर 18002662020 डायल करने पर भाजपा की निःशुल्क सदस्यता दी जाएगी। एक सदस्य को एक ही पोंलिग बूथ पर 100 सदस्य बनाने पर सक्रिय सदस्यता प्रदान की जाएगी। सभी मंडलों में अभियान प्रारंभ होगा।
प्रभारीनियुक्त - जिलाध्यक्षने बरोठा में मंत्री दीपक जोशी, सतवास में महेश दुबे, खातेगांव में शिव पटेल, कन्नौद में विधायक आशीष शर्मा, सोनकच्छ में विधायक राजेंद्र वर्मा एवं बहादुरसिंह पिलवानी, टोंकखुर्द में सिद्धनाथ कैलोदिया, हाटपीपल्या में संतोष सोनी, बागली में गोपीकृष्ण व्यास को प्रभारी नियुक्त किया है। बैठक में भोपाल के संगठनमंत्री सुरेश आर्य ने भी विचार रखे। जिला महामंत्री बहादुरसिंह पीलवानी, सिद्धनाथ कैलोदिया, मंडल अध्यक्ष रेंवत राजोले, दिलीप आवटे, अर्जुन पटेल, जयप्रकाश शर्मा, पवन जैन, सतीष उपाध्याय, संतोष जायसवाल, अर्जुन चौधरी, रामभरोसे सेठ, राजेश जोशी, महेश चौहान, जितेंद्र सैंधव, रामनिवास पटेल, संजय शर्मा, दिलीप परमार, ओम यादव स्वप्निल चौधरी उपस्थित थे।
50हजार सदस्य बनाएगा भाजपा महिला मोर्चो
भाजपाजिला महिला मोर्चो की बैठक जिलाध्यक्ष माया पटेल की अध्यक्षता में हुई। जिले में 50 हजार महिला सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। गायत्री वर्मा, महामंत्री सुभद्रा जोशी, निर्मला कारपेंटर, मनोरमा पटेल, राजकुंवर चौधरी, अनिता राजपूत, शांता ठाकुर, सुधारानी शर्मा, गायत्री पंचोली, लता राय, शोभा नायक, पुष्पलता सोनगार, विनिता व्यास, मायापूरी गोस्वामी, आशा गुप्ता, हेमलता खंडेलवाल, अंजू चौहान आदि मौजूद थीं। जानकारी मीडिया प्रमुख विशाल काकड़े ने दी।