पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लोक अदालत के लिए बैठक आज

लोक अदालत के लिए बैठक आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लोक अदालत के लिए बैठक आज

देवास | नेशनलमेगा लोक अदालत 13 दिसंबर को होगी। बुधवार शाम चार बजे जिला न्यायालय सभाकक्ष में व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा की जाएगी।

राठौर को विदाई

खातेगांव | प्रधानआरक्षक मदनसिंह राठौर को विदाई समारोह में सम्मानित किया गया। यह आयाेजन दुर्गा माता मंदिर परिसर में हुआ। राठौर का तबादला जिला आगर में हुआ है। अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

बरदिया सम्मानित

सोनकच्छ | विश्वएड्स दिवस पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लैंस टेक्नीशियन नीलेश बरदिया को कलेक्टर आशुतोष अवस्थी ने सम्मानित किया। बरदिया को सम्मान जिले में एचआईवी एड्स के प्रति भ्रांतियां दूर करने और जागरुकता के संबंध में बेहतर कार्य करने पर दिया गया।

दुर्घटना बीमा का लाभ मिला

कुसमानिया | भारतीयस्टेट बैंक शाखा कन्नौद द्वारा दुर्घटना बीमा योजना के तहत यहां के एक परिवार को दुर्घटना बीमा की राशि का भुगतान किया गया है। गांव के केदार परमार के पुत्र आशीष परमार की सड़क दुर्घटना में 29 मई 2014 को मृत्यु हो गई थी। मृतक ने 200 रुपए का प्रीमियम देकर एक वर्ष के लिए दुर्घटना बीमा करवाया था। योजना के तहत मृतक की प|ी को 4 लाख रुपए दिए गए हैं। जानकारी शाखा प्रबंधक एसएस भुझाड़े ने दी।

खेत में लावारिस खड़ी मिली कार

पानीगांव | बिजवाड़-बावड़ीखेड़ामार्ग पवन जाट के खेत पर बिना नंबर की मारूति कार लावारिस हालत में खड़ी मिली। कार के आगे टोचन की दृष्टि मोटा रस्सा बंधा हुआ था। गैस टैंक इंजन नहीं था।