- Hindi News
- छात्रावास में 101 कन्याओं का दीक्षांत समारोह
छात्रावास में 101 कन्याओं का दीक्षांत समारोह
वैदिक पद्धति से किया दीक्षित, गुरु वंदना की, दीपयज्ञ हुआ
भास्करसंवाददाता | कन्नौद
कस्तूरबाकन्याछात्रावास ननासा में 101 कन्याओं का दीक्षांत समारोह हुआ। गायत्री शक्तिपीठ खातेगांव के रविशंकर एनपी सराठे, जगदीश राठौड़, संगीतज्ञ शंभुदयाल साहू के मार्गदर्शन में विराट दीपयज्ञ के साथ वैदिक पद्धति से दीक्षित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ हरिप्रसाद पांडे, मीना तिवारी द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। छात्रावास की बालिकाओं द्वारा गुरु वंदना, प्रेरणा गीत की प्रस्तुति दी गई। छात्रावास अधीक्षिका ने सम्मान किया। समारोह में मौजूद माया पटेल तथा मुख्य अतिथि पुष्पेंद्र राठौर ने गायत्री परिवार के युग निर्माणी कार्य छात्रावास अधीक्षिका के कार्यों की प्रशंसा की। रामकरण यादव, पुरुषोत्तम सेंगी, अरुण शर्मा, राधेश्याम प्रजापति, नर्मदाप्रसाद मालवीय आदि मौजूद थे। जानकारी प्रेमलता पांडे ने दी।