सामूहिक विवाह समय की जरूरत : जाट
जाट समाज के सम्मेलन में 55 जोडे़ बंधे बंधन में
खातेगांव| सामूहिकविवाह सम्मेलन समय की जरूरत है। महंगाई का दौर है, ऐसे में इस तरह के आयोजन होते रहना चाहिए। ऐसे आयोजनों से समाज की एकता और विकास में भी योगदान मिलता है। विकास के नए आयाम स्थापित होते हैं। फिजूलखर्ची पर रोक लगती है। यह बात भोपाल जाट समाज अध्यक्ष हरनारायण जाट ने कही।
वे दशहरा मैदान में जाट समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। समारोह में जाट महासभा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण गौरा, प्रहलाद पटेल हरदा, विधायक आशीष शर्मा, मंडी अध्यक्ष दिनेश यादव, नगर परिषद अध्यक्ष निलेश जोशी, कन्नौद नपा अध्यक्ष दीपक अग्रवाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमलेश जोशी, पूर्व विधायक कैलाश कुंडल आदि बतौर अतिथि मौजूद थे।
सम्मेलन में 55 जोड़े विवाह बंधन मंे बंधे। पंडित विजय तिवारी, रमेश दाधीच ने विवाह कार्यक्रम संपन्न कराया। समारोह में इंदौर, हरदा, उज्जैन, शाजापुर, कालापीपल, होशंगाबाद, भोपाल, देवास जिले सहित आसपास के समाजजनों ने भाग लिया। वर-वधू को कन्यादान राशि एवं उपहार भेंट किए गए। संचालन कमल टाडा ने किया। विवाह समिति के अध्यक्ष शंकर घुड़िया ने बताया खातेगांव जाट समाज के अध्यक्ष रामदीन पटेल तिवाड़िया समिति के राजवीर भारी, रामनिवास ढाका, प्रहलाद माचरा, दिनेश जाणी, हुक्म बेंदा, कमल टाडा, बलराम भारी, अखिलेश खोजा, मनीष इनानिया, बाबूलाल जाट, रामविलास करवाडा, जगदीश जाखड़, अनिल रल्ला, गोविंद गौरा, सत्यनारायण पटेल कक्कूजी, ओम पटेल, भूपेंद्र जाट, प्रेमनारायण पटेल, राजेश चवेल ने अतिथियों का स्वागत किया।
खातेगांव. वैवाहिक रस्म पूरी करते हुए वर-वधू।