जश्ने गौसे आजम का आयोजन हुआ
जश्ने गौसे आजम का आयोजन हुआ
भास्कर संवाददाता| कन्नौद
अहिल्याबाईमार्ग स्थित हुसैनी मसजिद बालीपुरा पर ख्वाजा गरीब नमाज नौजवान कमेटी द्वारा बुधवार को जश्ने गौसे आजम का आयोजन किया गया। बाबा बागली सैयद अहमद अली, कादरी मालवा मुफ्ति मोहम्मद हबीबयार खान के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में हरियाणा से आए मुफ्ति मो. इसहाक अशफाकी, मो. नूरूल हक नूरी इंदौर ने तकरीर की। इस अवसर पर शायरे इस्लाम अब्दुल वाहिद बागली, मो. अयाज रजा नूरी इंदौर ने शायरी प्रस्तुत की। कार्यक्रम में मौलाना गुलाम हुसैन, मौलाना मेहबूब रजा, मौलाना हसन रजा निजामी, हाफिज कारी मो. सईद नूरी, मौलाना असलम नूरी सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद थे।