- Hindi News
- खाद्यान्न पर्ची से रोजगार सहायक ने लिया अनाज!
खाद्यान्न पर्ची से रोजगार सहायक ने लिया अनाज!
देवास | जनसुनवाईमें नर्मदाप्रसाद रामाधार नि. सुरानी कन्नौद ने कलेक्टर को अवगत कराया कि मैं और मामा रमेश शिवलाल, देवीलाल शिवलाल नि. सुरानी की खाद्यान्न पर्ची रोजगार सहायक अशोक रामसिंह ने ले ली। दो माह तक राशन भी लिया। पर्ची मांगने पर सही जवाब देते हुए टालमटोल करता रहा। राशन दुकान से पता चला कि तुम्हारी खाद्यान्न पर्ची से दो माह का राशन रोजगार सहायक ने लिया है। रोजगार सहायक से पर्ची मांगने पर अभद्रता करते हुए धमकी दी गई। हमारे सामने ही पर्ची फाड़ दी। पंचायत सचिव ने भी मदद नहीं की। चार माह से राशन नहीं मिल रहा है। परिवार के पालन-पोषण में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।