निकलेगी शिव बरात, कवि सम्मेलन 17 को
भास्कर संवाददाता | खातेगांव
महाशिवरात्रिपर्व के तहत नगर में जोरशोर से तैयारी की जा रही है। श्रीराम मंदिर चौराहे पर शुक्रवार से श्री बटुक भैरव रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ होगा। पांच दिवसीय इस महोत्सव के समापन अवसर पर 17 फरवरी को शिव बरात निकाली जाएगी, विशाल कवि सम्मेलन का आयोजन होगा, जिसमें प्रदेश के नामी कवि कविता पाठ करेंगे।
मुख्य यजमान अनिल फाइटर ने बताया बटुक भैरव बाबा के परिसर में क्षेत्र के विद्वानों द्वारा भव्य यज्ञशाला तैयार करवाई गई है। पंडित रुद्रमोहन व्यास के सान्निध्य में याज्ञिक कार्य होंगे। यज्ञाचार्य पंडित प्रेमनारायण शास्त्री नेमावर होंगे। यज्ञ समिति संरक्षक विधायक आशीष शर्मा, मंडी अध्यक्ष दिनेश यादव, नगर परिषद अध्यक्ष पंडित निलेश जोशी, मंडी व्यापारी प्रतिनिधि विजय गर्ग, भाजपा जिला महामंत्री शिव पटेल, जनपद अध्यक्ष कन्नौद प्रतिनिधि राधेश्याम जाट, यज्ञ समिति अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल, उपाध्यक्ष अजय साहू, सचिव अजय तिवारी, सहसचिव दीपक शर्मा, कोषाध्यक्ष कैलाशी सैनी, पंडित अमित व्यास, भय्यू शेख, संतोष पाठक, मनीष इनन्या आदि ने क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में शामिल होने का अनुरोध किया है।