- Hindi News
- जनसंवाद : जनता को समझाइश, पुलिस स्टाफ को भी दी हिदायत
जनसंवाद : जनता को समझाइश, पुलिस स्टाफ को भी दी हिदायत
खातेंगांव. कार्यक्रम को संबोधित करते एसपी।
भास्कर संवाददाता | खातेगांव/कन्नौद/ नेमावर
जनसंवादकेतहत पुलिस अधीक्षक अभयसिंह ने गुरुवार को जिले के विभिन्न हिस्सों में स्थानीय लोगों से तमाम मुद्दों पर खुलकर चर्चा की। आम नागरिकों ने भी एसपी को कई बातें बताईं। एसपी सिंह ने कई सुझाव और दिशा-निर्देशों के साथ पुलिस को हिदायत दी और आम नागरिकों को समझाइश।
कन्नौद में एसपी ने कहा पुलिस जनता के बीच सकारात्मक प्रयास हों, बदमाशों में डर रहे, अच्छे लोगों से पुलिस का सामंजस्य बने तथा बुरे लोगों पर अंकुश लगे। इस दौरान पूर्व विधायक कैलाश कुंडल, ब्रज मोहन धूत, संजय शर्मा, प्रदीप राव भंवर, सीताराम धूत, आदि ने विभिन्न मामले एसपी के समक्ष रखे।
नेमावरमें सुनी समस्याएं
एसपीने नेेमावर में नागरिकों की समस्याओं को सुना और निराकरण का आश्वासन दिया। भाजपा नेता ईश्वरसिंह तोमर, प्रितमसिंह तोमर, संत सिंगाजी कालेज के प्राचार्य प्रशांत शर्मा, नारायण व्यास, मंगलेश यादव, दिग्पाल सिंह तोमर, लक्ष्मीनारायण पांचाल, सदर रहीस खां, सलामत खां, शेख नवाब, साजिद अली आदि मौजूद थे। आभार थाना प्रभारी ईश्वर सिंह चौहान ने माना।
खातेगांवकी समस्याओं पर हुआ विमर्श
खातेगांवमें एसपी ने स्थानीय समस्याओं को लेकर आम नागरिकों से चर्चा की। पार्षद नरेंद्र चौधरी, शेखर अग्रवाल, विजय माधव, मंडी अध्यक्ष दिनेश यादव, मनीष वर्मा, सुनील यादव, प्रदीप साहू, ब्रह्मानंद मीणा, राजेश गोस्वामी, शैलेष यादव, प्रदीप काला, मुन्ना विश्नोई, केके लढ्ढा, रामेश्वर यादव, रवि शर्मा, सांवलसिंह यादव, एसडीएम अशोक व्यास, कन्नौद एसडीओपी हरीश शर्मा, एमएल बाथोले आदि मौजूद थे।
घरके सामने खड़ा ट्रैक्टर चाेरी
देवास| हाटपीपल्यामें उमेरसिंह अमर नि. फांगती के घर के सामने खड़ा ट्रैक्टर अज्ञात बदमाश चोरी कर ले गया। केस दर्ज किया है।