- Hindi News
- मिड डे मील खाने से 20 बच्चे बीमार, दो की हालत गंभीर
मिड-डे मील खाने से 20 बच्चे बीमार, दो की हालत गंभीर
सतवास. भोजन के बाद बीमार हुए बच्चे सतवास अस्पताल में भर्ती कराए गए।
भास्कर संवाददाता | सतवास
समीपस्थग्राम सिंद्राणी के 20 बच्चे मिड-डे मील खाने से बीमार हो गए। बच्चों को सतवास के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। दो बच्चांे की तबीयत ज्यादा बिगड़ने के कारण कन्नौद के सिविल अस्पताल रैफर किया गया है। सभी बच्चे 6 से 8 वर्ष के बताए जा रहे हैं। तीन बच्चे प्रावि के हैं।
डॉ. अर्चना मिश्रा के मुताबिक बच्चांे को उलटी की शिकायत है, मामला फूड पॉइजनिंग का लग रहा है। परिजनों का आराेप है कि बच्चे आंगनवाड़ी मंे मध्याह्न भोजन करने गए थे। भोजन में बच्चों को बैंगन की सब्जी, बटले की दाल और रोटी दी गई थी। इसके आधे घंटे बाद से उन्हें उलटी होना शुरू हो गई। आनन-फानन में अस्पताल लेकर भागे। घटना की जानकारी मिलते ही तमाम जिम्मेदारी अधिकारी हरकत में गए हैं।
दोषियांेपर दर्ज होगा मुकदमा
तहसीलदार राजाराम करजरे ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। स्व सहायता समूह के सदस्यांे की सूची बनाने के आदेश आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को दिए हैं। औषधि विभाग द्वारा जांच की जा रही है। भोजन में किसी भी प्रकार का जहरीला पदार्थ पाए जाने की पुष्टि होती है तो संबंधितों के िखलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
शक्ति स्वं सहायता समूह बनाता है भोजन
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ममता सोलंकी ने बताया कि आंगनवाड़ी में मध्याह्न भोजन शक्ति स्व सहायता समूह द्वारा आता है। सुपरवाइजर संध्या यादव को सूचना दे दी है। परियोजना अधिकारी फिरोजा शेख ने तत्काल जांच की बात कही है। थाना प्रभारी टीएस तोमर भी मौके पर पहुंचे और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका आदि से पूछताछ की।