- Hindi News
- कन्नौद, बागली, सतवास टोंकखुर्द में लोक अदालत आज
कन्नौद, बागली, सतवास टोंकखुर्द में लोक अदालत आज
कन्नौद, बागली, सतवास टोंकखुर्द में लोक अदालत आज
भास्कर टीम| देवास. कन्नौद,बागली, सतवास टोंकखुर्द सहित जिले की तहसील न्यायालयों में शनिवार को लोक अदालत का आयोजन होगा। शुक्रवार को तैयारियों को लेकर बैठकें हुईं। कन्नौद में न्यायाधीश दीपक गुप्ता ने बताया व्यापक प्रचार अभियान के फलस्वरूव जनमानस में लोक अदालत के प्रति जागरूकता आई है।
बागली|लोकअदालत की तैयारियों को लेकर न्यायालय परिसर में बैठक हुई। न्यायाधीश एके भाटिया, आदेश कुमार जैन, जयंत शर्मा ने आवश्यक निर्देश दिए। विधिक साक्षरता शिविर में विधिक संबंधी जानकारी दी गई।
सतवास|लोकअदालत की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। नपं कर्मचारियों द्वारा लोक अदालत के पहले वसूली के नोटिस बांटे गए। रहवासियों के मुताबिक नोटिस में कई विसंगतियां हैं।
टोंकखुर्द|नेशनललोक अदालत का आयोजन सुबह 11 बजे से नवीन न्यायालय परिसर में होगा। न्यायाधीश सज्जनसिंह सिसौदिया प्रकरणों का समाधान करेंगे। निराकृत प्रकरण में संबंधित पक्षकारों को पौधे भी भेंट किए जाएंगे।