कांटाफोड़ में जीत का अंतर सबसे कम
नगरीयनिकाय चुनाव के दूसरे चरण में हुए मतदान की मतगणना रविवार को हो गई। परिणाम घोषित हुए और हार-जीत की समीक्षाएं शुरू हो गईं। कई स्थानों पर परिणाम भी रोचक भी आए। आंकड़ों पर नजर डाले तो अध्यक्ष प्रतिद्वंद्वियों में कांटाफोड़ में कड़ी टक्कर रही। यहां जीत हार का अंतर महज 129 का ही रहा। वहीं हाटपीपल्या उम्मीदवारों के बीच जीत-हार का अंतर 963 रहा। कांटाफोड़ नगर परिषद में अध्यक्ष पद के लिए भाजपा की भूरीबाई विजयसिंह काकड़वाल ने जीत हासिल की है, जिन्हें 2963 मत प्राप्त हुए। उनके निकटतम उम्मीदवार कांग्रेस प्रत्याशी अनारबाई 2834 मत प्राप्त हुए। निर्दलीय उम्मीदवार प्रेमबाई मोहन भिलाला को 95 मत प्राप्त हुए।
भौंरासा|भौंरासानगर परिषद में अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस उम्मीदवार सीमा राजेंद्र यादव ने विजय हासिल की है। उन्हें 3899 वोट मिले हैं। उनके निकटतम उम्मीदवार भाजपा प्रत्याशी टीना अनिल चावड़ा को 2671, निर्दलीय उम्मीदवार तारवंती राजेंद्र जायसवाल को 646 वोट मिले हैं।
कन्नौद|कन्नौदनगर परिषद में अध्यक्ष पद के लिए भाजपा के दीपक मोहनलाल अग्रवाल जीते हैं, जिन्हें 4285 वोट मिले। निकटतम उम्मीदवार कांग्रेस के संतोष पंडा को 3054, सरला बोहरे बसपा को 222, निर्दलीय राजेश चौहान को 1900, शिशिर जोशी को 308 वोट मिले हैं।
करनावद|करनावदमें अध्यक्ष पद के लिए कांता राधेश्याम (भाजपा) को 3239 विजयी, शमीम बी मंसूर खां निर्दलीय 750, लीला रामप्रसाद निर्दलीय को 136, शोभाबाई दरियाव निर्दलीय को 137, श्यामबाई कन्हैया कांग्रेस 2206 मत प्राप्त हुए।
नेमावर| नेमावरमें अध्यक्ष पद के लिए मनोरमा पति रेवाशंकर यादव (भाजपा) विजयी हुई हैं, जिन्हें 1839 मत मिले। निकटतम निर्दलीय उम्मीदवार सीमा पति सुनील राठौर 882 मत प्राप्त हुए। सुनीता संतोष राठौर निर्दलीय कांग्रेस को 305, कमला नर्मदाप्रसाद सराठे को 65, लीलाबाई बुद्धुलाल निर्दलीय को 140, सलमा सलामत खां निर्दलीय को 337 मत प्राप्त हुए।
लोहरदा|लोहरदानगर परिषद में अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस प्रत्याशी लाड़की लक्ष्मण विजयी हुई हैं, जिन्हें 2521 मत प्राप्त हुए हैं। उनके निकटतम उम्मीदवार भाजपा प्रत्याशी जानकी बाई कालू को 1987 मत प्राप्त हुए। निर्दलीय उम्मीदवार सोनाबाई रूगनाथ 294, निर्दलीय सुभद्रा बलराम 91 मत प्राप्त हुए।
सतवास|सतवासनगर परिषद में अध्यक्ष पद के लिए छोट