पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लगातार वारदातों के बाद पुलिस को फिर सुराग मिले, लुटेरे नहीं

लगातार वारदातों के बाद पुलिस को फिर सुराग मिले, लुटेरे नहीं

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लूट: जिले में हुई बड़ी वारदातों में सफलता नहीं, हर मामले में बदमाश बाइक से आए और भाग निकले

भास्कर संवाददाता|देवास

जिले में पिछले कुछ दिनों में कई लूट हुईं लेकिन पुलिस के पास आज भी सिर्फ सुराग हैं। उसे वह आज तक सफलता में नहीं बदल सकी है। खेड़ापति मंदिर के पास महिला का बैग छीना गया, इंदौर रोड पर युवक और हाटपीपल्या में फायनेंस कंपनी कर्मचारियों से लूट की घटनाएं हुईं लेकिन सभी मामलों में बदमाश फरार हैं। कन्नौद क्षेत्र के कुसमानिया में व्यापारी से लूट और इंदौर-बैतूल हाईवे पर नसरूल्लागंज के व्यापारी के रुपए चोरी भी हुए, लेकिन आज तक कोई सुराग नहीं है। मोतीबंगला में वृद्ध से हुई लूट में भी सफलता नहीं मिली है। कई मामलों में एसपी तक जांच और छानबीन करने पहुंचे लेकिन फिर भी मैदानी अमला नतीजे नहीं दे पाया।

ताजा वारदातें
जनवरी 2016 को बैंक से रुपए निकालकर जा रही महिला को खेड़ापति मंदिर के पास वाली गली में दो अज्ञात बाइक सवारों ने लूटा। हाटपीपल्या में फायनेंस कंपनी कर्मियों की आंख में मिर्च डालकर 8 लाख रुपए से ज्यादा की लूट हुई। कुसमानिया में भी व्यापारी से रुपए से भरा बैग छीनकर अज्ञात आरोपी भाग निकले। इंदौर-बैतूल हाइवे पर बस से उतरकर चाय पीने गए व्यापारी के भी लाखों रुपए अज्ञात बदमाश चुरा ले गए।

बिना नंबर की बाइक और युवक : करीब-करीब सभी घटनाओं में बिना नंबर की तेज रफ्तार बाइक और युवकों का कॉम्बिनेशन रहा है। पुलिस ने कुछ संदिग्धों काे भी पकड़ा, लेकिन असल अपराधी हाथ नहीं लग पाए। कुछ वारदातों में सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को मिले लेकिन आरोपी नहीं मिल पाए। कहीं कैमरे की क्वालिटी खराब निकली तो कहीं संदिग्ध कैमरे की पहुंच से इतने दूर रहे कि उन्हें पहचान पाना मुश्किल हो गया।

सभी घटनाओं में पुलिस पूरे प्रयास कर रही है। बिना नंबर की बाइक पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। वाहन चैकिंग के दौरान वाहन चोर भी पकड़े हैं। - राजेश रघुवंशी, एएसपी

खबरें और भी हैं...