संविदाकर्मी व ग्राम रोजगार सहायक हड़ताल पर
नवीन संविदा नीति निरस्त करने और नियमितीकरण की मांग को लेकर कन्नौद विकासखंड के संविदाकर्मी और मनरेगा योजना के ग्राम रोजगार सहायक मंगलवार से कलमबंद हड़ताल पर हैं। धरनास्थल पर ईश्वरसिंह चौहान, धर्मेंद्र जोशी, रमेश मीणा, हेमराज सांवले, रोजगार सहायक संघ ब्लाक अध्यक्ष ब्रह्मानंद मीणा, कुलदीप जाट, विजय गरीड, बलराम जोशी, दिनेश मीणा, भगवती मीणा, दिनेश मालवीय, प्रवीण अग्रवाल आदि उपस्थित थे। बागली जनपद पंचायत परिसर में धरना दिया। मनरेगा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अनिल शर्मा व प्रकाश तिरोले के नेतृत्व में सभी कर्मचारियों ने योग क्रियाएं कर मांगों को बल दिया।
हाटपीपल्या में बुधवार को जिला पंचायत उपाध्यक्ष दौलत तंवर को उनके निवास पर जाकर ज्ञापन दिया। राजेश जाट, चेतन राठौड़, ललित शर्मा, मनदीप शर्मा, जसमत सिंह सैंधव, अर्जुन सैंधव, वीरेंद्र सैंधव आदि मौजूद थे।
कन्नौद. जपं परिसर में धरने पर बैठे संविदाकर्मी व ग्राम रोजगार सहायक।