पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पानीगांव मेन रोड पर गड्‌ढे, 15 साल से नहीं हुआ डामरीकरण

पानीगांव मेन रोड पर गड्‌ढे, 15 साल से नहीं हुआ डामरीकरण

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीगांव. मुख्य मार्ग की हालत खस्ता है। इसकी साइड भी कट चुकी है।

राहगीर हो रहे परेशान, ग्रामीणों में आक्रोश

भास्कर संवाददाता | पानीगांव

पानीगांव का मुख्य मार्ग जीर्ण-शीर्ण हालत में पहुंच गया है। गहरे गड्‌ढों के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मार्ग लोक निर्माण विभाग ने बनाया था। ग्रामीणों की मानें तो 15 से अधिक समय बीत गया है। इस पर डामरीकरण नहीं किया गया। ग्राम पंचायत भवन से पानी की टंकी तक लगभग 300 मीटर के मार्ग पर गड्ढे ही गड्ढे हैं। आधे मार्ग पर डामर का नामोनिशान नहीं है, साइड पूरी तरह कट चुकी है। पानी की टंकी के पास साइड कटकर ऐसी हो गई है कि चार पहिया वाहन चालक भी सड़क छोड़ पगडंडी से निकलने लगे हैं।

यातायात का दबाव, हादसे का डर
मुख्य मार्ग होने के कारण दिनभर यातायात का दवाब बना रहता है। धूल के गुबार उठने के साथ वाहनों के पहियों के नीचे आने वाले पत्थर भी उछल जाते हैं। इससे मार्ग पर रहवासियों को परेशानी हो रही है, हादसे का डर है।

आधे हिस्से पर किया निर्माण
छह वर्ष पूर्व मार्ग का आधा हिस्सा हायर सेेकंडरी से पंचायत भवन के पास तक सीसी रोड लोनिवि द्वारा बनाया जा चुका है। शेष मार्ग की सुध नहीं ली गई है। विधायक आशीष शर्मा ने कहा पानीगांव के मुख्य मार्ग के निर्माण की मांग स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों के माध्यम से पता चली है। विभागीय अधिकारियों को मार्ग निर्माण का एस्टीमेट तैयार कर शीघ्र निर्माण करवाने को कहा है।

इनका यह कहना है
पानीगांव के मुख्य मार्ग का एस्टीमेट तैयार कर वरिष्ठ कार्यालय को भेज दिया गया है। स्वीकृति मिलते ही कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। -केएस चौहान, एसडीओ लोनिवि कन्नौद

खबरें और भी हैं...