आचार्य की अगवानी में उमड़ा जनसैलाब
आचार्यश्री के पग प्रक्षालन कर नव प्रतिष्ठित मूर्ति का जुलूस निकाला
कन्नौद|1008 श्रीवासू पूज्य दिगंबर जैन मंदिर में वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत ध्वजारोहण हुआ। सुबह साढ़े 9 बजे 108 आचार्य विशुद्ध सागर महाराज की अगवानी हुई।
नपं चौराहे पर आचार्यश्री के पग प्रक्षालन कर सामाजिक बंधुओं द्वारा नव प्रतिष्ठित मूर्ति के साथ जुलूस निकाला गया। जगह-जगह आचार्यश्री का श्रीफल भेंटकर स्वागत किया गया। मंदिर में मूर्ति विराजित करने की प्रथम बोली प्रदीप कुमार सुंदरलाल जैन, द्वितीय बोली पद्मकुमार सुंदरलाल जैन, तृतीय बोली महेंद्रकुमार जैन (भोपाल) तथा ध्वजा स्थापित करने की बोली का लाभ प्रदीप कुमार सुंदरलाल जैन, आचार्यश्री को शास्त्र भेंट करने की बोली का लाभ प्रदीप कुमार कासलीवाल बोरगांव (खंडवा) वालों को प्राप्त हुआ। शांतिलाल जैन, मांगीलाल जैन, दिलीप जैन, प्रकाश जैन, पवन जैन, प्रदीप जैन, गुलाबचंद जैन, हुकुम जैन, चमन जैन आदि उपस्थित थे। जानकारी पवन जैन ने दी।