मतदाता सूची तैयारी के लिए अधिकारी नियुक्त
मतदाता सूची तैयारी के लिए अधिकारी नियुक्त
देवास | राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर नगर निगम देवास व नगर पंचायत सोनकच्छ, टोंकखुर्द, पीपलरावां, भौंरासा, बागली, हाटपीपल्या, करनावद, खातेगांव, कन्नौद, लोहारदा, कांटाफोड़, सतवास, नेमावर की मतदाता सूची 1 जनवरी 2016 की संदर्भ तारीख के आधार पर तैयार की जाना है। इसके लिए जिला निर्वाचन अधिकारी ने रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं अपीलीय अधिकारी नियुक्त किए हैं।