सड़क दुर्घटना में डॉक्टर सहित छह घायल
सड़क दुर्घटना में डॉक्टर सहित छह घायल
देवास | कोतवालीक्षेत्र में नगजीराम बबरू को सयाजी द्वार के सामने कार(एमपी41सीए1932) ने टक्कर मारी। रामचंद्र नानूराम नि. भेरूगढ़ उज्जैन को नौसराबाद में फैक्टरी के सामने बिना नंबर की कार ने टक्कर मारी। रमेश बाबूलाल नि. अलकापुरी को एमजी रोड पर बाइक (एमपी41एमजे9354) ने टक्कर मारी। कन्नौद क्षेत्र में डॉ. सुधीर मानकचंद को डंपर (एमपी43जी0613) ने टक्कर मारी। रूपराम नंदराम नि. ओलंबा को डंपर (एमपी09जीएफ4271) ने टक्कर मारी। नेमावर क्षेत्र में मुकेश सरदार नि. धामनोद धार को डंपर(एमपी09जीएफ6675) ने टक्कर मारी। केस दर्ज किए है।