पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चौबाराजागीर में 56 वोट से चुनाव जीते जेल में बंद सैंधव

चौबाराजागीर में 56 वोट से चुनाव जीते जेल में बंद सैंधव

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
त्रिस्तरीयपंचायत चुनाव के दूसरे चरण में ग्राम पंचायत चौबाराजागीर में हुए विवाद के बाद शनिवार को पुनर्मतदान हुआ। सोमवार को मतों की गणना की गई। जिसमें जीवनसिंह सैंधव को सर्वाधिक मत प्राप्त हुए। सैंधव को 615 अौर साहिद पठान को 559 मत प्राप्त हुए। सैंधव 56 मतों से विजय हुए। उन्हें क्षेत्र में अच्छेजी के नाम से जाना जाता है। वे चुनाव के दौरान हुए विवाद के मामले में उपजेल में हैं। यहां 8 उम्मीदवार मैदान में थे।

मिर्जापुरकी सरपंच बनी पूजा पटेल

डबलचौकी | ग्रामपंचायत मिर्जापुर के सरपंच पद पर पूजा कुलदीप पटेल चुनी गईं। उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंद्वी किरण दिलीप मंडलोई को 81 मतों से हराया। नारियाखेड़ा में युवा नेता भूपेंद्रसिंह केलवा (महुड़िया) सरपंच चुने गए। उन्होंने विक्रम पटेल को 317 वोटों से हराया।

निर्वाचनअधिकारी से की शिकायत

जामगोद | देवासजनपद पंचायत के वार्ड क्रमांक 9 से सदस्य पद हेतु प्रत्याशी रहीं लीला कमल अहिरवार ने जिला निर्वाचन अधिकारी देवास को एक शिकायती आवेदन दिया है। आवेदन में उल्लेख है कि 5 फरवरी को मतदान के दौरान केंद्र क्रमांक 114, 115, 116 जो कि जामगोद में आता है, इन केंद्रों पर अज्ञात लोगों द्वारा ईवीएम में उनके चुनाव चिह्न से छेड़छाड़ की गई। इसका खुलासा मतदान के दौरान हुआ। इस पर संबंधितों से शिकायत की गई, लेकिन उन्होंने ध्यान नहीं दिया। इन केंद्रों पर पुन: मतदान करवाया जाए।

तीसरेचरण का प्रचार चरम पर

कन्नौद /चापड़ा | तीसरेचरण के तहत 22 फरवरी को मतदान होगा। उम्मीदवारों ने प्रचार-प्रसार की रफ्तार बढ़ा दी है। तीसरे चरण में जिले के कन्नौद सहित बागली, खातेगांव ब्लॉक में मतदान होना है। दूसरे चरण के नतीजों के बाद भाजपा और कांग्रेस दोनों ने ही जनसंपर्क तेज कर दिया है तो निर्दलीय प्रत्याशी भी कड़ी चुनौती दे रहे हैं। चापड़ा क्षेत्र में भी 22 फरवरी को होने वाले मतदान को लेकर चुनाव प्रचार जोरों पर है।

विजयी जुलूस निकाला।