पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रंजिश के चलते बोलेरो से बाइक को टक्कर मारी

रंजिश के चलते बोलेरो से बाइक को टक्कर मारी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देवास | खातेगांवक्षेत्र में रंजिश के चलते जान से मारने की नियत से बोलेरो से बाइक सवार को टक्कर मार दी। युवक घायल हो गया। पुलिस के अनुसार मनोज रामभरोस नि. चपलासा बाइक (एमपी41एमसी7441) से कन्नौद से गांव जा रहा था। दोपहर तीन बजे के लगभग आरोपी आशिक रईस नि. कन्नौद अपने तीन साथियों के साथ बोलेरो (एमपी41बीसी115) से पहंुचा और षड़यंत्रपूर्वक गाेस्वामी ढाबा के पास इंदौर रोड पर बाइक सवार मनोज को जोरदार टक्कर मार दी। मनोज की हालत गंभीर है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

अज्ञातकारण से मौत

देवास | कोतवालीक्षेत्र में भगवानदास उर्फ संजय भवानीदास नि. 32 कर्मचारी काॅलोनी (45) का स्वास्थ्य खराब होने पर परिजन उपचार के लिए जिला अस्पताल लाए। उसकी मौत हो गई। मर्ग कायम किया है।