पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 34 गांवों की 5400 हेक्टेयर जमीन में सिंचाई, लहलहा रही हैं फसलें

34 गांवों की 5400 हेक्टेयर जमीन में सिंचाई, लहलहा रही हैं फसलें

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दतूनी नदी पर सिंचाई विभाग के मध्यम सिंचाई परियोजना में बने सुकल्या-ठिकरिया बांध से किसानों की तकदीर बदल गई। इससे लगभग 34 गांवों की 5400 हेक्टेयर भूमि सिंचित हो रही है। किसानों ने बड़ी राहत महसूस की है।

बांध की नहर के माध्यम से 17 गांवों की 3800 हेक्टेयर भूमि इस वर्ष सिंचित होती है। अन्य 17 गांवों की 1600 हेक्टेयर भूमि तक दतूनी नदी एवं स्टाप डेम के माध्यम से पानी पहुंच रहा है। किसान हरिप्रसाद पटेल, रमेशचंद्र देडु, लीलाधर जाट, रमेशचंद्र पटेल आदि ने बताया इस बांध के बन जाने से क्षेत्र संवर गया। क्षेत्र के किसान पहले खरीफ की एक फसल ही ले पाते थे। सिंचाई के अभाव में गेहूं और चने का रकबा बहुत कम था। इस वर्ष किसानों ने हजारों हेक्टेयर भूमि में गेहूं की फसल बोई है। नहर बन जाने से एवं दतूनी नदी में पानी छोड़े जाने से इस वर्ष किसानों ने राहत की सांस ली है।

कन्नौद.क्षेत्र में किसानों के खेत से सटकर गुजरी नहर में लबालब पानी। गेहूं की लहलहा रही फसल देख प्रसन्न किसान।

खबरें और भी हैं...