भाजपा ने चलाया आजीवन सहयोग निधि अभियान
भाजपा ने चलाया आजीवन सहयोग निधि अभियान
पानीगांव| भाजपा के आजीवन सहयोग निधि एकत्रीकरण अभियान अंतर्गत पानीगांव व कलवार में भाजपा कार्यकर्ताओं से राशि एकत्रित की गई। मंडल आजीवन सहयोग निधि प्रभारी महेश परमार ने बताया पानीगांव से 11 हजार तथा कलवार से 4 हजार की राशि एकत्र की गई है। ग्राम पटेल हुकुमचंद अकोतिया, मंडल महामंत्री राजेश जोशी, सांसद प्रतिनिधि कृष्णकांत मीणा, कन्नौद नगर अध्यक्ष अनोखी चौहान, मंडल उपाध्यक्ष रामेश्वर जाट, अंकित सोरठिया, दिनेश पालीवाल, विजय राजौरे, पंकज अग्रवाल, अरूण बडोनिया, राजकुमार अग्रवाल, तकतसिंह कानुडिय़ा, जेके भूतड़ा आदि उपस्थित थे।