पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • महिलाएं खेत के कुएं से भरकर ला रही पानी

महिलाएं खेत के कुएं से भरकर ला रही पानी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गढवाय में जो हैंडपंप चालू है जिसमें नाममात्र का पानी आता है।

भास्कर संवाददाता | कन्नौद

विकासखंड मुख्यालय से 16 किमी की दूरी पर बसे ग्राम गढवाय के बाशिंदे आजादी के 69 वर्ष बाद भी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। यह ग्राम मुख्य सड़क मार्गों से पूरी तरह कटा हुआ है। ग्रामीणों का कहना है विधायक आशीष शर्मा को भी समस्या बताई पर कुछ नहीं हुआ।

गांव के महेश जाट, जगदीश कंगाली, सोनू उईके, जगन्नाथ जाट, मनोहर उईके, दशरथ कंगाली, मंगेश कंगाली ने बताया 700 की आबादी वाले आदिवासी बहुल क्षेत्र के ग्रामीणों ने जन सहयोग से 34 हजार रु. की राशि खर्च कर एक बोर 300 फीट गहरा कराया था, लेकिन इसमें भी पानी नहीं निकला। गांव के तीन हैंडपंपों में से एक बंद हैं। दो अन्य भी 24 घंटों में दो तीन बेड़े पानी ही दे पाते हैं। महिलाएं सिर पर बर्तन रखकर दूर से पानी लाती हैं। कमला बाई, सुशीला बाई, सुमन बाई, रामोती, चंदाबाई ने बताया गांव में पीने का पानी आसानी से नहीं मिल पाता है दूरदराज के खेतों से रस्सी बाल्टी की मदद से कुएं से पानी खींचकर लाना पड़ता है।

ग्राम गढवाय में पूर्व में भी बोर कराया गया था, जिसमें पानी नहीं निकल सका था। अब फिर से शीघ्र ही बोर कराकर पीने के पानी की व्यवस्था ग्राम में कराई जाएगी।” आशीष शर्मा, विधायक

खबरें और भी हैं...