बिजली कटौती से आमजन परेशान
बिजली कटौती से आमजन परेशान
उन्हेल| नगरमें बिजली की आवाजाही से आमजन काफी परेशान हैं। शाम के समय बिजली बंद होने से खासकर महिलाओं को ज्यादा परेशानी उठाना पड़ रही है। बिजली सप्लाय बंद चलते कहीं पानी की सप्लाय नहीं हो पाती है, तो कहीं कम प्रेशर से पानी आता है। बिजली बंद होने का कारण कंपनी द्वारा दोपहर में मैंटेनेंस का कार्य करना है। गुरुवार को कंपनी द्वारा पशु हाट बाजार में बिजली पोल लगाने का काम किया गया।
जुआखेलते चार धराए
खाचरौद|ग्राम घिनौदामें जुआ खेलते पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक ग्राम घिनौदा में तालाब की पाल के पास ग्राम के दिनेश पाटीदार, रामकरण पाटीदार, भरत पाटीदार कंवरलाल को जुआ खेलते हुए पकड़ा है। इनके पास से 4800 रुपए ताशपत्ती जब्त कर प्रकरण दर्ज किया गया है।