पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब पुलिस को पीएम रिपोर्ट का इंतजार

अब पुलिस को पीएम रिपोर्ट का इंतजार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मामला बच्ची के शव को कब्र से निकालने का

भास्करसंवाददाता| नागदा

27माह की बच्ची रीता उर्फ भावना पिता अशोक का शव 13 दिन बाद गुरुवार को कब्र से निकालकर खाचरौद पुलिस ने सरकारी अस्पताल में उसका पीएम कराया। गुरुवार को पुलिस ने मामले में रीता की मौत का मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस ने अब तक परिजनों ग्रामीणों के बयान दर्ज किए हैं। अब पुलिस रीता उसकी मां रेखा की पीएम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है, ताकि मामले की जांच आगे बढ़ सके। संभावना है कि शुक्रवार तक रेखा की पीएम रिपोर्ट पुलिस को मिल सकती है।

यहहै मामला- 4सितंबर को ग्राम पचलासी निवासी रेखा पति अशोक ने प्रताड़ित होकर अपनी 27 माह की बेटी रीता को कीटनाशक पिलाने के बाद खुद भी पी लिया था। बच्ची रीता की मौत अस्पताल लाने के पूर्व ही हो गई थी तो रेखा की मौत नागदा सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए लाने के दौरान हो गई थी। घटना पर पर्दा डालने की नीयत से रेखा के ससुराल वालों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर पोती रीता का शव गांव में ही दफना दिया था। रीता के नाना लक्ष्मण ने बयान में रेखा के ससुराल पक्ष पर आरोप लगाए थे। इसके आधार पर पुलिस ने 13 दिन बाद रीता का शव कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम कराया और मामले को जांच में लिया।

महिलासे छेड़छाड़ कर मारपीट की-नागदा| एकमहिला के साथ दो युवकों ने छेड़छाड़ कर मारपीट की। मंडी पुलिस के मुताबिक 32 वर्षीय महिला के साथ चेतनपुरा निवासी मोहन दिलीप बैरवा ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर युवकों ने महिला उसके पति के साथ मारपीट भी की। पुलिस ने महिला की शिकायत पर दोनों युवकों पर प्रकरण दर्ज किया है।