- Hindi News
- सहायक शिक्षकों को पदोन्नत कर रिक्त पद भरने की मांग
सहायक शिक्षकों को पदोन्नत कर रिक्त पद भरने की मांग
सहायक शिक्षकों को पदोन्नत कर रिक्त पद भरने की मांग
खाचरौद | युक्तियुक्तकरणके नाम पर सहायक शिक्षकों के स्थानांतरण करने का विरोध जताते हुए जनपद सदस्य गोविंद भरावा ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। भरावा ने पत्र में बताया स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 8 सितंबर को मिडिल स्कूलों में पदस्थ सहायक शिक्षकों को प्राथमिक स्कूलों में हाईस्कूल, हायर सेकंडरी स्कूलों में पदस्थ शिक्षकों को मिडिल स्कूलों में पदस्थ करने के निर्देश जारी किए हैं। वहीं प्राथमिक स्कूलों में अतिशेष सहायक शिक्षकों को अन्यत्र रिक्त पदों पर करने को भी कहा गया है। जबकि नवीन सत्र शुरू हुए चार माह से अधिक समय बीत गया है। ऐसे में युक्ति युक्तकरण करना विधि अनुसार गलत है। भरावा ने बताया मप्र में 45 हजार पद उच्च श्रेणी शिक्षकों के रिक्त हैं, इन पदों को वर्तमान में मिडिल स्कूलों में पदस्थ 35 हजार सहायक शिक्षकों से भरा जा सकता हैं। मिडिल में पदस्थ सहायक शिक्षक दो-दो बार पदोन्नति ले चुके हैं, इनका पदनाम परिवर्तन कर उच्च श्रेणी शिक्षक कर दिया जाता है तो प्रदेश के सारे मिडिल स्कूलों में पद पूर्ति हो जाएगी।