गणेश मंदिर पर कथा
सांई मंदिर पर कथा
खाचरौद.पाकिस्तानपीपुल्स पार्टी के चेयरमैन और पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के बेटे बिलावल भुट्टो जरदारी के बयान के विरोध में रविवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने बिलावल का पुतला उत्तरामुखी हनुमान मंदिर तिराहे पर जलाया। इसके पूर्व सरस्वती शिशु मंदिर से रैली निकालकर कार्यकर्ता उत्तरामुखी हनुमान मंदिर तिराहा पहुंचे। इस मौके पर प्रदेश सदस्य रवि भटेवरा, नगर अध्यक्ष भरत कांकर, उपाध्यक्ष राहुल माली, पूर्व अध्यक्ष पंकज कुमावत, दीपक सांडे, विशाल डामर, विवेक चौहान, चंदन बैरागी, प्रद्युम्न नायक आदि मौजूद थे। फोटो-संजय दुबे
12पंचायत अध्यक्ष 6 महामंत्री नियुक्त
नागदा.ब्लॉककिसान कांग्रेस कमेटी द्वारा रविवार को आर्य मैरिज गार्ड पर आयाेजित सम्मेलन में कमेटी अध्यक्ष दिलीप फतरोड़ खाचरौद ब्लॉक अध्यक्ष अमृत चौहान ने ब्लॉक पंचायत अध्यक्ष ब्लॉक महामंत्री की नियुक्ति की। अध्यक्षता किसान कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री बसंत मालपानी ने की। मुख्य अतिथि युकां विधानसभा उपाध्यक्ष कमल आर्य रहे। सम्मेलन में नियुक्त पंचायत अध्यक्ष में ग्राम सिमरोल से चैनसिंह गुर्जर, नायन से जीवन सेठिया, निंबोदिया खुर्द से भारत बावद्रिया, डाबरी से मेहरबानसिंह, बेड़ावन्या से शहजाद खान, बंजारी से जितेंद्र पाटीदार, नरेड़ीपाता से कैलाशचंद्र जाटवा, घुड़ावन से भरत मालवीय, जलोद से कालूराम चौधरी, अंतलवासा से किशनलाल चंद्रवंशी, कनवास से बाबूलाल वाघेला, केसरिया से मुकेश सोलंकी को अध्यक्ष मनोनीत किया गया। वहीं नागदा ब्लॉक महामंत्री तूफानसिंह गुर्जर, डाबरी खाचरौद ब्लॉक महामंत्री कैलाशदास बैरागी बंजारी, राधेश्याम जाटवा नरेड़ीपाता, पप्पूलाल चौधरी जलोद, चंदरलाल भीलवाड़ा अंतलवासा, ओमप्रकाश पोरवाल कनवास को महामंत्री नियुक्त किया गया। इस मौके पर रामकिशोर भाटी, जिला किसान महामंत्री जुम्मन खां, गोपाल घिनौदा, रतनलाल चौधरी, मुकेश जायसवाल, मुकेश अहिरवार आदि ने हर्ष जताया।
भागवतकथा में झूम रहे श्रद्धालु
नागदा.शहरमें दो स्थानों पर भागवत कथा का आयोजन हो रहा है। बस स्टैंड स्थित गणेश मंदिर पर रविवार को कृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन हुआ। पंडित गोवर्धन शर्मा ने कृष्ण जन्मोत्सव का प्रसंग सुनाया। कान्हा के जन्म होते ही पंडाल जय कन्हैयालाल की गूंज से गूंज उठा और श्रद्धालु भक्ति के रस में झूमते हुए नजर आए। वह