पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नवरात्रि में विशेष संयोग से धन ऐश्वर्य की वृद्धि होगी

नवरात्रि में विशेष संयोग से धन-ऐश्वर्य की वृद्धि होगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
25सितंबर से शुरू होने वाले अश्विन नवरात्र देवी भक्तों के लिए धन और ऐश्वर्य की वृद्धि कराएंगे। ऐसा विशेष संयोग करीब दो दशक बाद बन रहा है। पं. आचार्य प्रफुल्ल भट्ट के मुताबिक नवरात्र में दुर्गा अष्टमी और नवमी एक साथ रही है। इसमें मां भगवती की आराधना, उपासना और पूजन करने से धन, ऐश्वर्य और सुख की प्राप्ति होगी। घट स्थापना के लिए दोपहर 12 बजे के बाद शुभ संयोग है। पं. भट्ट के अनुसार इस बार के नवरात्र में देवी प्रतिमाओं का विसर्जन भी दिन में ही किया जाना चाहिए, क्योंकि दिन में ही विसर्जन का खास संयोग बन रहा है।

पंडालोंमें सजेंगे माता के दरबार

नवरात्रके दौरान कई स्थानों पर विभिन्न गरबा उत्सव समितियों द्वारा मां अंबे के दरबार सजाए जाएंगे। समितियों द्वारा इसके लिए पंडाल और मंच बनाने का काम भी शुरू कर दिया गया है। शहर में तकरीबन एक दर्जन से अधिक गरबा उत्सव समितियों द्वारा तमाम स्थानों पर माता प्रतिमाओं की स्थापना की जाएगी।

रोजानातीन घंटे कर रहे गरबा अभ्यास

नवरात्रिको लेकर गरबे की तैयारियां परवान चढ़ रही है। नवदुर्गा महोत्सव समिति उज्जैन दरवाजा इन दिनों रोजाना तीन घंटे का गरबा अभ्यास करवा रहा है। बालिकाएं भक्ति मय गीतों पर गरबा सीख रही हैं।

खाचरौद. गरबेका अभ्यास करतीं बालिकाएं।

महिदपुर में भी माता की प्रतिमा निखर रही

महिदपुर.माताकी आराधना का नवरात्रि पर्व नजदीक गया है। जिसकी तैयारी में कलाकार जुटे हैं। जेल रोड पर माता की प्रतिमा का शृंगार करता कलाकार।

प्रतिमा बनाने में जुटे कलाकार, अंतिम तैयारी में लगे

नागदा. भक्तिकी शक्ति का पर्व नवरात्रि को लेकर शहरवासी तैयारियों में जुट गए है। कलाकार मिट्‌टी से मां की प्रतिमा का रूप देने में लगे हुए है, तो दुकानों में भी मां की विभिन्न प्रतिमाएं बिकने के लिए चुकी है। चित्र रविवार दोपहर का डोहरिया पेंटर्स पर कलाकार प्रतिमा बनाते हुए।