- Hindi News
- उम्मीदवारों के नाम के लिए पालक संयोजकों की बैठक
उम्मीदवारों के नाम के लिए पालक संयोजकों की बैठक
ग्रामआक्याजागीर में भाजपा के पालक संयोजकों की बैठक हुई। बैठक में जनपद पंचायत के वार्ड क्रमांक 3 के लिए उम्मीदवारों के नाम के लिए चापाखेड़ा, चापानेर, मोकड़ी सकतखेड़ी के कार्यकर्ताओं से चर्चा की गई। बैठक में कार्यकर्ताओं ने चापानेर के बगदीराम भंडारी, चापाखेड़ा के रणजीत नंदेड़ा आक्याजागीर के पूर्व सरपंच भंवरलाल कावरिया के नामों की पेनल बनाकर वरिष्ठ पदाधिकारियों को भेजी है।
उम्मीदवारके नाम के लिए कांग्रेस में कराई वोटिंग- आक्याजागीरपंचायत सरपंच के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें कांग्रेस नेता दशरथ ररोतिया और सीताराम ररोतिया ने दावेदारी की। इस पर बैठक में मौजूद 55 कार्यकर्ताओं द्वारा वोटिंग की गई, परंतु वोटिंग में भी 1 मत निरस्त होने और दोनों दावेदारों को 27-27 वोट मिलने पर उम्मीदवार का नाम तय नहीं किया जा सका।