सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ाई
सर्दहवाओं ने ठंड को और बढ़ा दिया है। इससे सुबह 11 बजे तक लोग घरों से नहीं निकल रहे हैं तो गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है। शनिवार शाम से ठंड के तेवर बढ़ गए हैं और सर्द हवाओं ने हर किसी को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया है। रविवार सुबह छाई धुंध और बादल दोपहर एक बजे तक बने रहे। हालांकि दोपहर बाद मौसम साफ हो गया, लेकिन सर्द हवाओं का दौर जारी रहा। सर्दी तेज होने के बाद भी नगर पालिका ने अब तक नगर में अलाव की व्यवस्था नहीं की है। नतीजतन चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर लोग सर्दी से बचने के लिए कागज और पन्नियां जलाकर अलाव जलाते नजर रहे हैं। लोगों का कहना है कि नगर पालिका को अस्पताल, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर अलाव की व्यवस्था करना चाहिए। इससे लोग सर्दी से बच सकें।