पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 28 घंटे की जांच, 2 करोड़ 64 लाख की अघोषित आय उजागर

28 घंटे की जांच, 2 करोड़ 64 लाख की अघोषित आय उजागर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरकी 6 दुकानों पर इनकम टैक्स सर्वे की कार्रवाई में 2 करोड़ 64 लाख रुपए से अधिक की अघोषित आय उजागर हुई है। 28 घंटे की कार्रवाई के दौरान दस्तावेजों की जांच में सबसे अधिक टैक्स चोरी अधिकारियों ने जवाहर मार्ग स्थित जिंदल बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर्स पर 75 लाख रुपए की निकाली है। साथ ही बिंदल ट्रेडर्स पर 50 लाख, कमलेश-दर्शन नागदा ज्वेलरी फर्म पर 63 लाख 48 हजार, नीलम संबंधित फर्म अरिहंत ज्वेलर्स पर 70 लाख बुड़ावनवाला खाचरौद वाले के यहां 6 लाख रुपए की अघोषित आय पर टैक्स की रिकवरी निकाली है।

ज्वाइंट इनकम टैक्स कमिश्नर ईला परमार के अनुसार बुधवार दोपहर 12 बजे से दुकानों पर शुरू किए सर्वे में दस्तावेजों के परीक्षण के बाद 2 करोड़ 64 लाख रुपए की अघोषित आय मिली है। सभी दुकानदारों की अघोषित आय पर पेनल्टी सहित कुल 79 लाख 34 हजार 400 रुपए की राशि टैक्स के रूप में चुकाना होगी।

सर्वेके बाद 4 बजे लौटा दल

बुधवारदोपहर से जारी सर्वे की कार्रवाई गुरुवार शाम 4 बजे समाप्त हुई। जांच की जद में आए सभी 6 प्रतिष्ठानों के अलावा संबंधितों के घरों पर भी टीम ने दस्तावेजों का बारीकी से मुआयना किया। बताया जा रहा है कि यहां से बड़ी मात्रा में दस्तावेजों का पुलिंदा भी टीम साथ ले गई है। साथ ही कम्प्यूटर पर अकाउंट मैंटेन करने वालों की हार्ड डिस्क भी जब्त की गई है। सर्वे के दौरान सराफा व्यवसायियों के यहां मिले हर छोटे-बड़े आभूषणों के तौल के बाद उनका मूल्य आंका गया। जांच में नाक के कांटे चांदी की बिछुड़ी में टकने वाले घुंघरू तक का मूल्य टीम ने अघोषित आय में दर्ज किया है।

जांच करती आयकर टीम। फोटो-प्रदीप व्यास

दुकान के बाहर खड़ी आयकर टीम की गाड़ी।

शहर के ज्वेलर्स एवं बिल्डिंग मटेरियल की छह प्रतिष्ठानों पर आयकर सर्वे