पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मौसम में ठंडक घुलने से मरीजों की संख्या बढ़ी

मौसम में ठंडक घुलने से मरीजों की संख्या बढ़ी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तराना| सर्दहवाआें एवं मौसम में ठंडक रही। वैसे जैसे ठंड पड़ना चाहिए वैसी ठंड नहीं पड़ रही है। इससे गेहूं एव चने की फसलों में भी बढ़त नहीं हो रही है। अल्पवर्षा से जहां जलस्रोत सूख रहे हैं। वहीं मौसम में गर्मी होने से फसलों को नर्मी नहीं मिल रही है। अचानक बदलाव से लोगों में सर्दी जुकाम, खांसी सहित मौसमी बीमारियों की बढ़ोतरी हुई। वहीं कृषि कार्य के चलते बाजार फीका रहा। बाजार में भी सन्नाटा पसरा रहा। सब्जियों के भाव भी सामान्य रहे। ठंड के मौसम के बावजूद मच्छरों का प्रकोप भी जारी है। इससे मौसमी बीमारियों के फैलने में मदद मिल रही है। लोगों ने नगर में टीफा मशीन चलाने अथवा मच्छर मार दवा के छिड़काव की मांग की है।

खाचरौद|अंचलभरमें बुधवार रात से सर्द हवाओं ने जोर पकड़ लिया है। शीतलहर ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया है। दिनभर आसमान में बादल छाए रहे और मौसम ठंडा बना रहा। गुरुवार सुबह हल्का कोहरा छाया तो दिनभर सर्द हवाएं चलती रही। इससे लोगों को गर्म कपड़े पहनने के लिए मजबूर होना पड़ा। बस स्टैंड पर लोग सर्द हवाओं से बचने के लिए चाय पीते नजर आए। सुबह-शाम चौराहों पर अलाव जलते रहे। मौसम का बदलाव किसानों को राहत देने वाला है।

मड़ावदा|दो-तीनदिनों से ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। गुरुवार को फसलों पर आेंस की बूंदें जम गई। कभी छांव तो कभी धूप के साथ ठंडी हवा चलने से हर कोई अलाव का सहारा लेता नजर आया।