रजिस्टर में हाजिरी, ड्यूटी से नदारद
शाम के समय बीच सड़क पर अव्यवस्थित खड़ी बस। इनसेटबसस्टैंड पर अव्यवस्थित वाहन और बीच सड़क पर खड़ी बाइक। फोटो-संजय दुबे
पुलिस जवानों के तैनात नहीं रहने से िबगड़ रही यातायात व्यवस्था
भास्करसंवाददाता| खाचरौद
शहरकी बदहाल यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए पुलिस प्रशासन ने जवानों की ड्यूटी तो लगाई है, लेकिन पुलिस जवान ड्यूटी से नदारद रहते हैं। ऐसे में यातायात व्यवस्था दुरुस्त होने की बजाए और बिगड़ती जा रही है। शहर के बस स्टैंड चबूतरा चौराहा पर इसकी बानगी देखी जा सकती है। जहां पुलिस जवानों के नदारद होने से आए दिन जाम की स्थिति बनती है तो दुर्घटनाएं भी होती है।
थाने से जानकारी के मुताबिक हाजिरी रजिस्टर में बस स्टैंड पर पुलिस जवान की ड्यूटी लगाई जाती है। ताकि चोरी, दुर्घटना को रोका जा सके तथा यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे। लेकिन बस स्टैंड चबूतरा चौराहे पर ड्यूटी से पुलिस जवान के नदारद होने से ऑटो, मैजिक सवारी गाड़िया सड़क के बीच ही खड़ी हो जाती है। मामले में हेड मोहरिर मंशाराम चौधरी ने बताया कि बस स्टैंड पर जवान लगाया गया है। वह ड्यूटी पर ही होगा, हो सकता है आपको नजर आया हो।