पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खाचरौद में हिंदी दिवस पर शिक्षक सम्मेलन आयोजित

खाचरौद में हिंदी दिवस पर शिक्षक सम्मेलन आयोजित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खाचरौद में हिंदी दिवस पर शिक्षक सम्मेलन आयोजित

भास्कर संवाददाता | खाचरौद

14सितंबर हिंदी दिवस पर रविवार को लोकमान्य तिलक स्कूल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि भागवताचार्य आनंदीलाल व्यास थे। विशेष अतिथि बगलामुखी आश्रम के संत कृष्णानंद महाराज भारतीय किसान मोर्चा के राष्ट्रीय सदस्य दयाराम धाकड़ थे। अध्यक्षता रामरतन ठन्ना ने की। कार्यक्रम में अतिथियों ने हिंदी भाषा पर अपने अपने विचार व्यक्त किए। संचालन नरेंद्र गौतमी ने किया। इस मौके पर जितेंद्र निगम, अनिल गौतमी, विकास प्रजापत, पद्मेश त्रिवेदी आदि मौजूद थे। इसी तरह सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में शिक्षक सम्मेलन आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि श्यामसुंदर भट्ट रहे। अध्यक्षता आनंदीलाल व्यास ने की। विशेष अतिथि सुभाष दलाल रहे। शासकीय एवं अशासकीय शिक्षकों के लिए आयोजित शिक्षक सम्मेलन में भारतीय संदर्भ में शिक्षा का उद्देश्य, मातृभाषा शिक्षा का प्राकृतिक स्रोत, वर्तमान शिक्षा की दशा दिशा, हमारा राष्ट्रीय चरित्र, शिक्षा 21वीं सदी के भारत में शिक्षा का स्वरूप विषय पर चिंतन कर शिक्षकों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। संचालन अनिता देवड़ा ने किया। आभार प्राचार्य बृजनंदन कुमावत ने माना।

सम्मानसमारोह हुआ- हिंदीदिवस पर दी एक्सीलेंट क्लब द्वारा सम्मान पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। क्लब द्वारा विगत दिनों आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के परिणाम घोषित किए। प्रथम पुरस्कार 5 हजार 555 रुपए शशिकांत शर्मा, द्वितीय पुरस्कार 3 हजार 333 रुपए गौरव शर्मा को तृतीय पुरस्कार 1 हजार 111 रुपए सुरेश वरवनिया को दिए गए। क्लब द्वारा कवि नारायण नीडर को लाइफ टाइम एक्सीलेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस दौरान नपाध्यक्ष विजय सेठी, रमेश नंदेड़ा, बजरंग माली, ईश्वरलाल वाक्तरिया, दशरथ वाक्तरिया, अजय वाक्तरिया, राहुल जैन आदि ने अपने विचार रखे। जानकारी क्लब अध्यक्ष विनोद बंबोरिया ने दी।