पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरकारी स्कूलों में तिमाही परीक्षा आज से

सरकारी स्कूलों में तिमाही परीक्षा आज से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरकारी स्कूलों में तिमाही परीक्षा आज से

खाचरौद|शिक्षा विभागने हाईस्कूल एवं हायर सेकंडरी स्तर के विद्यार्थियों की त्रैमासिक परीक्षा का टाइम टेबल घोषित कर दिया है। शासकीय आदर्श कन्या उमावि प्राचार्य अनसिंह बघेल ने बताया स्कूलों में 15 से 22 सितंबर तक कक्षा 9वीं से 12वीं के विद्यार्थियों की तिमाही परीक्षा की शुरुआत होगी। इस बार शिक्षा विभाग त्रैमासिक परीक्षा के परिणाम के आधार पर बच्चों की ग्रेडिंग करेगा। इसी आधार पर कमजोर बच्चों को छांटकर उनकी विशेष कक्षाएं भी लगाई जानी है।

नीलगायका बछड़ा कुएं में गिरा

उन्हेल| ग्रामकरनावद में रविवार शाम 4 बजे भेरूलाल पिता लक्ष्मण चौधरी के कुएं में नीलगाय का बछड़ा गिर गया। सूचना मिलने पर धूलजी आंजना ने पांच साथियों के साथ मिलकर बछड़े को बाहर निकाला। बछड़ा कुएं में से निकलकर जंगल की ओर चला गया। छह माह पूर्व भी ग्राम करनावद के कुएं में नीलगाय गिर गई थी, जिसे वन विभाग उज्जैन की टीम ने निकाला था।