पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंचायत अध्यक्षों की नियुक्ति

पंचायत अध्यक्षों की नियुक्ति

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंचायत अध्यक्षों की नियुक्ति

नागदा| ब्लॉककिसान कांग्रेस कमेटी का सम्मेलन रविवार को आर्य मैरिज गार्डन में हुआ। इसमें ग्राम पंचायतों के अध्यक्षों की नियुक्ति की गई। मुख्य अतिथि किसान कांग्रेस के जिला महामंत्री रामकिशोर भाटी रहे। अध्यक्षता संगठन के प्रदेश महामंत्री बसंत मालपानी ने की। सम्मेलन में कमेटी अध्यक्ष दिलीप फतरोड़ ने भाखेड़ा से आरिफ खान, चौहान पिपल्या से राजू चौहान, तारोद से नारायण सारवान, बेरछा से भंवर बामनिया, रजला से अकरम खान मंसूरी को पंचायत अध्यक्ष ब्लॉक सचिव जगदीश परमार बेरछा को मनोनीत किया। मालपानी ने प्रत्येक रविवार को सम्मेलन के माध्यम से नागदा-खाचरौद विधानसभा के अंतर्गत आने वाले जनपद पंचायत अध्यक्षों की नियुक्त करने की बात कही है। जानकारी मुकेश अहिरवार ने दी।

नियुक्ति पत्र के साथ मौजूद नवनियुक्त पंचायत अध्यक्ष।