- Hindi News
- सामान्य ज्ञान परीक्षा के विजेता पुरस्कृत
सामान्य ज्ञान परीक्षा के विजेता पुरस्कृत
नागदा| एक्सपर्टटीम द्वारा 31 अगस्त को आयोजित सामान्य ज्ञान परीक्षा के विजेताओं को रविवार शाम सम्मानित किया गया। नपा कम्यूनिटी हॉल में आयोजित समारोह में अतिथि पूर्व नपाध्यक्ष गोपाल यादव, डॉ.जिनेश डोसी, डॉ.मनीषा डोसी, ग्रेसिम उद्योग के अधिकारी गिरिश सक्सेना, पत्रकार गोपाल मावर प्रकाश जैन रहे। समारोह में प्रथम पुरस्कार सुनिल भाटिया को 5,555, द्वितीय अमित कुमार 4,444, तृतीय पूजा पांचाल 3333, चतुर्थ गायत्री देपालपुरिया 2222 पांचवें स्थान पर रहे संतोष मीणा को 1111 रुपए नकद राशि प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया गया। गौरतलब है कि प्रतियोगिता में नागदा, खाचरौद उन्हेल सहित ग्रामीण क्षेत्रों को मिलाकर 1446 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। इस दौरान पेटिंग प्रतियोगिता में प्रथम देवयांशी नीलेश पोरवाल, द्वितीय अन्वेषा अतुल गानू तृतीय स्थान पर मुग्धा विश्वास वैद्य को भी सम्मानित किया गया। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाले 10 प्रतियोगियों को प्रोत्साहन पुरस्कार भी प्रदान किए गए। संचालन अशोक शर्मा मृदुल ने किया। आभार श्रीकला पिल्लई ने माना। एक्सपर्ट टीम प्रमुख योगेश राय, परीक्षा निदेशक डॉ.सुरेंद्र मीणा, निकिता धाकड़, हर्ष मोदी, पल्लवी सिसौदिया, आयुष बोहरा, देवेश आचार्य, दर्शन मालपानी ने अतिथियों का स्वागत किया।
विजेताओं को पुरस्कृत करते अतिथि, उपस्थित विद्यार्थी पालक।