पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • झिलमिलाते ताजियों का आज निकलेगा कारवां

झिलमिलाते ताजियों का आज निकलेगा कारवां

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ताजियों ने लिया मुकाम जाइरिनों ने की जियारत

भास्करसंवाददाता | नागदा

हजरतइमाम हुसैन की शहादत में मनाया जाने वाला चालीसवां पर्व की शुरुआत शुक्रवार से हुई। शुक्रवार को शहरभर के 30-40 मन्नती पंचायती ताजियों बुराक ने मुकाम लिया। इसके साथ ही मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में विशेष इबादत हलीम का वितरण शुरू हो गया। शनिवार देर शाम से झिलमिलाते ताजियों का कारवां शुरू होगा, जो देर रात तक चलेगा। इस दौरान जाइरिनों की भीड़ जियारत के लिए उमड़ेगी।

मालवा में चालीसवां पर्व नागदा आलोट में खासतौर से बड़े रूप में मनाया जाता है। इसलिए इस पर्व में शामिल होने के लिए शहर सहित खाचरौद, महिदपुर, उन्हेल, उज्जैन के साथ ही राजस्थान गुजरात से भी समाजजन पहुंचते हैं। शुक्रवार को बड़े साहब, छोटे साहब, बुराक, ताजियों सहित अन्य ताजियों ने मुकाम लिया। देर रात तक ताजियों की इबादत का दौर भी चलता रहा। वहीं दूसरी ओर समाज के अखाड़े द्वारा चल समारोह निकालकर जूना नागदा स्थित दरगाह पर सलामी पेश की।

देररात 40 ताजिये निकलेंगे- शनिवारशाम को शहरभर में मुकाम लिए 30-40 ताजियों का मुकाम उठेगा। शहर के विभिन्न मार्गों से होकर ताजिए एमजी रोड पर मुकाम लेंगे। देर रात तक ताजियों का कारवां एमजी रोड पर झिलमिलाता रहेगा और अलसुबह जामा मस्जिद के सामने पहुंचेगा। जहां हुसैन की शहादत में मरसिए पढ़े जाएंगे तो जाइरिनों द्वारा जियारत की जाएगी। इस दौरान जाइरिन अपनी मन्नत पूरी होने पर श्रद्धानुसार सामग्री चढ़ाएंगे। वहीं समाजजनों द्वारा सबीलें लगाकर शरबत पेयजल का वितरण किया जाएगा। रविवार दोपहर नमाज के बाद पुन: ताजियों का कारवां जामा मस्जिद से शुरू होगा। जो देर रात कर्बला पहुंचकर समाप्त होगा।