पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रतिभा पर्व को लेकर बैठक में दिए गणवेश साइिकल के लिए निर्देश

प्रतिभा पर्व को लेकर बैठक में दिए गणवेश साइिकल के लिए निर्देश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रतिभापर्व को लेकर जनशिक्षा केंद्र शासकीय कन्या उमावि पर समस्त प्रावि मावि के प्रभारियों की बैठक शुक्रवार को हुई। जनशिक्षा केंद्र प्रभारी अनसिंह बघेल की उपस्थिति में जनशिक्षक आशीष जोशी नीतिराजसिंह डोडिया ने 15 दिसंबर को प्रतिभा पर्व सुबह 10 से शाम 5 बजे तक मनाने के निर्देश दिए। सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक प्रश्न पत्रों के माध्यम से विद्यार्थियों की दक्षता का मूल्यांकन होगा। विद्यार्थियों को विशेष मध्याह्न भोजन कराया जाएगा। दोपहर 2 से बाल कैबिनेट द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। इस दौरान प्रतिभा पर्व के लिए चयनित शालाओं में अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया जाएगा। बैठक में विद्यार्थियों के जाति प्रमाण पत्र, नि:शुल्क गणवेश, साइकिल के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। छात्रवृत्ति के संबंध में विद्यालय प्रभारियों को व्याख्याता राजेंद्र आचार्य द्वारा जानकारी उपलब्ध कराई गई।

उज्जैन.विधायकडॉ. मोहन यादव ने विधानसभा में प्रश्न लगाकर उज्जैन के मास्टर प्लान को लेकर जानकारी मांगी है।



विधानसभा प्रश्न में उन्होंने जानना चाहा है कि उज्जैन का मास्टर प्लान कब बना, समिति में कौन थे, जन प्रतिनिधियों के सुझाव लिए गया या नहीं और इसे कब लागू किया गया। मास्टर प्लान में यादव ने ग्रीन बेल्ट और अन्य जानकारियां भी मांगी है।