पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मामला हिंदू संगठन द्वारा कुलपति के साथ अभद्र व्यवहार करने का एनएसयूआईने विरोध में बंद कराए कॉल

मामला हिंदू संगठन द्वारा कुलपति के साथ अभद्र व्यवहार करने का एनएसयूआईने विरोध में बंद कराए कॉलेज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विक्रमविश्वविद्यालय के कुलपति के साथ अभद्र व्यवहार को लेकर शहरभर के कॉलेज एनएसयूआई के आह्वान पर बंद रहे। शांतिपूर्ण तरीके के साथ एनएसयूआई पदाधिकारियों ने विरोध दर्ज कराकर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की। बुधवार को एनएसयूआई जिलाध्यक्ष प्रीतेश शर्मा के आह्वान पर जिलेभर के कॉलेज को कार्यकर्ताओं द्वारा बंद कराया गया। शहर अध्यक्ष रोमिल जोसेफ, महासचिव समीर शाह स्टूडेंट पैनल अध्यक्ष मनोज भाटिया के नेतृत्व में सरकारी निजी कॉलेज को बंद कराया गया। युकां महासचिव नरेंद्र गुर्जर ने बताया दो दिन पूर्व हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने विक्रम विश्वविद्यालय में तोड़फोड़ कर कुलपति के साथ अभद्र व्यवहार किया था। साथ ही राष्ट्रीय ध्वज का अपमान पर उसे भी जमीन पर फेंक दिया था। अभद्र व्यवहार से क्षुब्ध कुलपति को आईसीयू में भर्ती कराना पड़ा। बावजूद प्रशासन द्वारा हुड़दंगियों पर प्रकरण दर्ज नहीं किया। एनएसयूआई द्वारा उक्त मामले के विरोध में कॉलेज बंद कर दोषियों पर प्रकरण दर्ज करने की मांग की गई। इस मौके पर युकां विधानसभा अध्यक्ष दीपेंद्र पंवार, संदीप चौधरी, आशीष जैन, अक्षय सैनी, अरबाज शेख, महेश पांचाल, राकेश चौहान, विजय गुर्जर, भेरूलाल, जगदीश मालवीय, अर्जुन, अंकित प्रजापत, राहुल लहरी, कालू गुर्जर, बंटी गुर्जर, मोहित, शरद सेठिया आदि मौजूद थे।

खाचरौदमें विरोध में ज्ञापन सौंपा- खाचरौद|यहांभी एनएसयूआई युकां ने शासकीय विक्रम महाविद्यालय को बंद कराकर पुलिस महानिरीक्षक के नाम ज्ञापन नायब तहसीलदार सविता चौहान को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने उक्त घटना के दोषी अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग करते हुए उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। इस मौके पर युकां कांग्रेस विधानसभा महासचिव नारायण मंडावलिया, विधानसभा अध्यक्ष दीपेंद्रसिंह पंवार, एनएसयूआई शहर अध्यक्ष संजय नंदेड़ा, अनिल परमार, पिंटू ठन्ना, आदित्य चतुर्वेदी, रमेश खमोरिया, राजकुमार बंबोरिया, वीरेंद्र सिंह, दीपक मदारिया, नमन प्रजापत, अर्जुन बंबोरिया, विनोद गुर्जर, मोहित चतुर्वेदी, प्रकाश ठन्ना, धर्मेंद्र प्रजापत आदि मौजूद थे।

सड़कनिर्माण कराने की मांग- नागदा| ग्रामपंचायत रोहलकलां के तहत आने वाले ग्राम जलोदिया जागीर से रोहलकलां तक सड़क निर्माण कराने की मांग ग्रामीणों ने महिदपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक बहादुरसिंह चौहान को ज्