- Hindi News
- 27 महीने की बच्ची की लाश को पुलिस ने कब्र से निकाला
27 महीने की बच्ची की लाश को पुलिस ने कब्र से निकाला
यहखबर एक उलझे हुए मामले की है। मामला पुलिस तक तो पहुंचा है लेकिन प्रकरण अब तक दर्ज नहीं हुआ है। घटना खाचरौद तहसील के ग्राम पचलासी से जुड़ी है। खाचरौद एसडीओपी वंसतसिंह वास्कले के अनुसार बुधवार को गांव पहुंचकर पुलिस ने 4 सितंबर को दफनाई गई एक 27 माह की बच्ची का शव कब्र से निकाला है। दफनाने के 13 दिन बाद लाश निकालने का कारण बच्ची के नाना की शिकायत है। इसमें उन्होंने बच्ची उसकी मां की हत्या करने का आरोप लगाया है। हत्या का आरोप बच्ची के पिता, दादा दादी पर लगा है। संगीन आरोप पर सतर्क हुई खाचरौद पुलिस मामले की सघन जांच में जुटी है।
यहहै उलझनभरा मामला
27महीने की बच्ची का नाम रीता उर्फ भावना था। एसडीओपी के अनुसार शिकायतकर्ता परमारखेड़ी निवासी बच्ची का नाना लक्ष्मण है। लक्ष्मण ने पुलिस को बताया उनकी बेटी रेखा का विवाह लगभग तीन साल पूर्व पचलासी निवासी अशोक से हुआ था। विवाह के बाद रेखा ने रीता को जन्म दिया, लेकिन रीता जन्म से गूंगी थी। इससे रेखा के ससुराल वाले खफा थे। इसी कारण वह रेखा को आए दिन ताने देकर प्रताड़ित करते थे। लक्ष्मण ने आशंका जताई है कि संभवत: आए दिन प्रताड़ना से परेशान होकर रेखा ने अपनी बेटी रीता को 4 सितंबर को कीटनाशक पिलाकर खुद भी पी लिया। बच्ची ने अस्पताल ले जाने के पूर्व ही दम तोड़ दिया। वहीं रेखा की मौत नागदा सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए लाने के दौरान ही हो गई। घटना पर पर्दा डालने की नीयत से रेखा के ससुराल वालों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर पोती रीता का शव तो गांव में ही दफना दिया। वहीं रेखा का अंतिम संस्कार कर दिया।
गर्भवतीथी रेखा!
मामलेमें पुलिस को दिए बयान में पिता लक्ष्मण ने यह भी खुलासा किया है कि मौत के दौरान उनकी बेटी गर्भवती थी। ऐसे में लक्ष्मण ने बेटी के ससुराल पक्ष पर तीन हत्याएं करने का आरोप लगाया है। फिलहाल मामला पुलिस के लिए पेचीदा है। बुधवार दोपहर को बच्ची की लाश को एसडीएम के आदेश के बाद कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं पुलिस ने बच्ची की मां रेखा की पीएम रिपोर्ट नागदा सरकारी अस्पताल से मांगी है। इससे यह पता लगाने में सहायता मिलेगी की मौत के दौरान रेखा गर्भवती थी या नहीं।
बच्चीका शव निकालने में क्यों हुई देर
मामला4 सितंबर का है। मामले में बच्ची के नाना ने पुलिस को बयान देकर ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया था