- Hindi News
- चल समारोह में भजनों की धुन पर श्रद्धालु झूमे
चल समारोह में भजनों की धुन पर श्रद्धालु झूमे
संतश्रीके जयकारों से शहर की सड़कें गूंजी तो भजनों की धुन पर श्रद्धालु झूमे। मौका था संत रविदास महाराज की जयंती के उपलक्ष्य में संत शिरोमणि रविदास गुजराती समाज समिति द्वारा आयोजित चल समारोह धार्मिक आयोजनों का। सुबह से दोपहर तक धार्मिक आयोजन का दौर चला और प्रसादी वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
अंजनी नगर स्थित संत शिरोमणि रविदास आश्रम पर सुबह 10.30 बजे गुरु पूजन हुआ। मुख्य अतिथि विधायक दिलीपसिंह शेखावत, विशेष अतिथि पूर्व नपाध्यक्ष शोभा गोपाल यादव, पूर्व विधायक दिलीपसिंह गुर्जर, कैलाशनाथ अवधूत (खाचरौद), बद्रीदास महाराज (खरसौदकलां), रामलाल सूर्यवंशी (आलोट), लक्ष्मीनारायण सोलंकी (रतलाम) रहे। अध्यक्षता अंबाराम चरेड़ ने की। कार्यक्रम को संतश्री, नरसिंह सूर्यवंशी, नागेश्वर पड़ियार, रामचंद्र चौहान ने संबोधित किया। रविदास समाज समिति सदस्यों को आलोट अध्यक्ष सूर्यवंशी ने सम्मानित किया। आभार पूर्व पार्षद भंडारी प्रसाद सूर्यवंशी ने माना।
रविदास आश्रम से दोपहर 1 बजे चल समारोह निकाला गया। जो इंगोरिया रोड, पुराने ओवरब्रिज, जवाहर मार्ग होते हुए बस स्टैंड पहुंचकर समाप्त हुआ। बग्घी में संतश्री की झांकी बनाई थी।
चल समारोह में शामिल झांकी समाजजन।