- Hindi News
- धर्मगुरु सैयदना साहब के जन्मदिन पर राष्ट्रभक्ति और स्वच्छ शहर का संदेश
धर्मगुरु सैयदना साहब के जन्मदिन पर राष्ट्रभक्ति और स्वच्छ शहर का संदेश
बोहरासमाज ने धर्मगुरू सैयदना अलीकदर मुफद्दल सैफुद्दीन के 72वें जन्मदिन (मिलाद मुबारक) के उपलक्ष्य में रविवार को चल समारोह निकाला। इसमें बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। सभी ने शहर को साफ और स्वच्छ रखने का संदेश दिया।
चल समारोह बुद्ध मार्ग स्थित सैफी मस्जिद से शुरू हुआ। जो गणेश देवली, विक्रम मार्ग, जवाहर मार्ग, चबूतरा चौराह, शुक्रवारिया बाजार आदि प्रमुख मार्गों से होकर पुन: मस्जिद पहुंचकर समाप्त हुआ। चल समारोह में बुरहानी गार्ड्स और अन्य युवकों ने सड़क पर पड़ा कचरा साफ किया तो हकीमी स्काउट का घोष आकर्षण का केंद्र रहा। जुलूस में ऊंट, घोड़े, बग्घी आदि शामिल हुए। ऊंट पर सवार समाज का युवा राष्ट्रध्वज लेकर चल रहा था जो राष्ट्रभक्ति का संदेश दे रहा था। रंग-बिरंगे परिधानों में बच्चे शामिल हुए। चल समारोह का जगह-जगह स्वागत किया गया। सदारत आमिल साहब शेख जोहेर भाई इंदौरवाला ने की। समाज के जोहरअली ठाकरावाला ने बताया 14 फरवरी वेलेंटाइन-डे को स्वच्छता और पर्यावरण के रूप में मनाते हुए देशव्यापी सफाई अभियान चलाया जाएगा।
उदयपुरसे आज वाअज का सीधा प्रसारण होगा
जन्मोत्सवका मुख्य समारोह सोमवार को उदयपुर में होगा। सैयदना साहब की वाअज का प्रसारण उदयपुर से सुबह 10 बजे होगा। बोहरा समाज द्वारा वाअज सुनने के लिए सैफी मस्जिद में विशेष व्यवस्था की है।
रात में मजलिस हुई
सैयदनासाहब के जन्मदिवस पर रविवार को बोहरा समाज की सैफी मस्जिद में रात 8.30 मजलिस हुई। इसके बाद समाज का सामूहिक भोज हुआ। घर-घर में बोहरा समाजजनों ने सैयदना साहब के लिए दुआ मांगी।
चल समारोह में शामिल बोहरा समाजजन।