मुनिश्री का मंगल प्रवेश आज
खाचरौद | जैनाचार्यउमेश मुनि मसा के शिष्य बुद्धपुत्र प्रवर्तक जिनेंद्रमुनि मसा का शेष काल के लिए मंगल प्रवेश सोमवार सुबह 9.15 बजे होगा। मसा का मंगल प्रवेश खारी मीठी बावड़ी से होगा। मुनिश्री की अगवानी करने का अनुरोध श्रीसंघ अध्यक्ष ऋतुराज बुडावनवाला, अखिल भारतीय धर्मदासगण परिषद अध्यक्ष ज्ञानचंद्र बुपक्या, मनीष भटेवरा, अतुल चौरडिय़ा, योंगेंद्र सकलेचा, सतीश दलाल, अभय दलाल आदि समाज के लोगों ने किया है।