ओरा बेस्ट पर्सन अवार्ड के लिए चयनित
खाचरौद | जिलेमें उत्कृष्ट कार्यों एक्सीलेंस क्लब की सामाजिक इकाई का गठन करने सहित अन्य कार्यों पर एक्सीलेंस क्लब उज्जैन सचिव संदीप ओरा को उत्कृष्ट सम्मान बेस्ट पर्सन अवार्ड के लिए प्रदेश इकाई ने चुना हैं। पश्चिम मध्य भारत राष्ट्रीय महासचिव अजय वाक्तरिया ने बताया प्रदेश इकाई द्वारा उक्त अवार्ड के लिए जिले के तीन पदाधिकारियों में से संदीप ओरा को चुना हैं। ओरा को यह अवार्ड 22 मार्च को भोपाल में आयोजित होने वाले क्लब के समारोह में दिया जाएगा। ओरा के चयनित होने पर खाचरौद क्लब संरक्षक दयाराम धाकड़, अध्यक्ष डॉ. राधेश्याम वरवनिया, नपाध्यक्ष कमलेश अनिल शर्मा, उपाध्यक्ष मुकेश कांकर, रवि सालित्रा, इजराइल मंसूरी, सतीश चौहान, हर्षित ओरा, अनुज सोनी, लक्ष्मीनारायण पोपंडिया, रवि बंबोरिया, अमित खेमसरा, जितेंद्र चौहान आदि ने हर्ष जताया है।