खाचरौद | खाचरौद-रतलाम रोड पर लगे पलाश के पेड़ों पर फूल नजर आने लगे हैं। जो लोगों के मन को मोह रहे हैं। पलाश के फूल वसंत के आगमन का संकेत दे रहे हैं। खाचरौद-रतलाम रोड पर ग्राम भुंवासा में रोड के किनारों पेड़ों के बीच पलाश के मनमोहक फूलों को देखा जा सकता है।